Agra News: जीआरपी कैंट ने शातिर मोबाइल चोर दबोचा
आगरा, जुलाई 11 -- Agra News: ट्रेन यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले शातिर चोर को थाना जीआरपी आगरा कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि शनिवार को आगरा कैंट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान स्टेशन से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। युवक की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से चोरी का एक मोबाइल मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इरशाद उस्मानी पुत्र इस्माइल निवासी थाना शाहगंज बताया। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Buxar News: चोरी की मोबाइल के साथ दो युवक हुये गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.