आगरा, जुलाई 17 -- Agra News: जीआरपी आगरा कैंट ने मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि शुक्रवार को आगरा कैंट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को दबोचा गया। तलाशी में उसके पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रफीक उस्मानी पुत्र इम्तियाज निवासी नई बस्ती अजीजपुर थाना मलपुरा बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेन स्टेशनों पर यात्रियों के कीमती सामान व मोबाइल चोरी कर अपना जीवनयापन करता है। जीआरपी ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...