Agra News: जीआरपी आगरा कैंट ने 11 किलो गांजे के साथ तस्कर दबोचा
आगरा, अक्टूबर 19 -- Agra News: आगरा कैंट जीआरपी ने सोमवार को गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर 11 किलो से अधिक गांजा पकड़ा है। इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। युवक के पास से मिले बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 11.420 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंशुल पुत्र दिनेश कुमार निवासी थाना किला चौकी, जनपद पानीपत बताया। बरामद गांजे की बाजार कीमत 3.30 लाख रुपये से अधिक है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दक्षिण भारत से गांजा लेकर आता है, ज्यादा मुनाफे पर कई शहरों में बेच देता है। पुलिस ने आरोपी को न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.