Agra News: जहरखुरान गैंग सक्रिय, अब सड़क किनारे अचेत मिली युवती
आगरा, सितम्बर 5 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र में किसरोली टावर के पास एक युवती अचेतावस्था में पड़ी मिली है। जानकारी पर पहुंची एंबुलेंस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक युवती की चेतना जाग्रत नहीं हो सकी थी। पुलिस की मानें तो युवती के होश में आने पर ही उसके बारे में अधिक जानकारी मिली सकेगी। जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर 12 बजकर दस मिनट पर सरकारी एंबुलेंस एक युवती को अचेतावस्था में जिला अस्पताल लेकर आई। युवती की उम्र करीब 30 वर्ष की है। चिकित्सकों ने युवती को अस्पताल में भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया है। चिकित्सकों की मानें तो युवती की चेतना जाग्रत नहीं हो सकी है। पुलिस को भी उसकी चेतना जाग्रत होने का इंतजार है। युवती की चेतना जाग्रत होने के बाद ही अधिक जानकारी मिल सकेगी।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.