आगरा, अक्टूबर 4 -- Agra News: जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं। अधिशासी अभियंता संघ भूषण को सचिव प्रबंधक के साथ हरीपर्वत जोन की जिम्मेदारी दी गई है। अनिरुद्ध भारती को ताजगंज जोन, प्रेम चंद को छत्ता जोन, अशोक कुमार को मुख्यालय और पुष्पेंद्र सिंह को लोहामंडी का जोनल अधिकारी बनाया गया है। सहायक अभियंता आदित्य कुमार हरीपर्वत जोन, मनीष सिंह को छत्ता जोन, सत्य प्रकाश सिंह को ताजगंज जोन में तैनात किया गया है। इसी तरह अवर अभियंता राजीव कुमार को मुख्यालय के साथ ताजगंज जोन और ललित कुमार को छत्ता जोन, आलम नवाज को लोहामंडी जोन में तैनाती दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...