आगरा, अक्टूबर 3 -- Agra News: एकता थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते युवकों पर पूर्व सूबेदार धनवीर सिंह से लाठी-डंडों से मारपीट करने और बेहोशी की हालत में नाले में फेंकने का आरोप है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित धनवीर सिंह ने बताया कि गढ़ी ठाकुरदास में उनका 700 गज का प्लॉट है। 22 सितंबर की दोपहर मोनू और राहुल प्लॉट पर पहुंचे और काम कर रहे मजदूरों से गाली-गलौज की। उसी रात करीब आठ बजे आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। स्कूटी पर साथ मौजूद महेश ने रोकने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सेवानिवृत्त मंडी सचिव को तहसील में पीटा, दो पर केस आरोप है कि बेहोशी की हालत में धनवीर को नाले में फेंक दिया गया। मारपीट में उनका मोबाइल फोन भ...