Agra News: जनक महल में वैदिक मंत्रों के बीच हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह
आगरा, अक्टूबर 16 -- Agra News: श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को शमशाबाद स्थित जनकपुर की शिव वाटिका के जनक महल में श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, मंगल गीतों और पुष्पों से सजे परिसर ने मिथिलानगरी में विवाहोत्सव का दृश्य साकार कर दिया। श्रद्धालुओं ने विवाह की विभिन्न रस्मों में भाग लेकर मंगल उत्सव मनाया। श्री मनःकामेश्वर मठ के महंत योगेश पुरी और मठ प्रशासक हरिहर पुरी स्वरूपों के साथ जनक महल पहुंचे। महंत योगेश पुरी के संरक्षण में आचार्यों ने विधि-विधान से तुलसी-शालिग्राम विवाह संपन्न कराया। वैदिक मंत्रों के बीच विवाह की रस्में पूरी हुईं और कन्यादान की परंपरा निभाई गई। यह भी पढ़ें- Buxar News: सीता-राम विवाह का खूबसूरत मंचन देख दर्शक हुए भावुक मंगल गीतों के बीच प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.