आगरा, अगस्त 30 -- Agra News: सिकंदरा क्षेत्र में जंगल में सुनसान जगह पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कब्जे से 50200 रुपये और ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। सिकंदरा थाना इंचार्ज राजीव त्यागी ने बताया कि 29 अगस्त को सूचना पर रामलाल वृद्धाश्रम के पीछे जंगल में छापा मारा तो जुआ की महफिल सजी हुई थी। पुलिस को देख जुआ खेल रहे लोगों में खलबली मच गई। टीम ने घेराबंदी कर आठ लोगों को पकड़ लिया। आरोपित शिवम, सौरभ राजपूत, रवि माहोर, मनोज कुमार, अभिषेक ठाकुर, राहुल, गोपाल चौरसिया और गौरवेंद्र को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...