Agra News: छप्पन भोग और फूल बंगला में सजे श्रीजगन्नाथ
आगरा, जुलाई 15 -- Agra News: कीर्तन की मधुर स्वर लहरियां, चारों ओर बिखरे भक्ति और श्रद्धा के रंग। केले के तनों पर आकर्षक नक्काशी, अशोक और आम के पत्तों के साथ बेला, मोगरा, गुलाब और कमल के पुष्पों से सजा श्रीहरि का मंदिर। जगमगाती झालरों की रोशनी और भक्तिमय वातावरण के बीच जरी के धागों से सजी हल्की बैंगनी पोशाक धारण किए सिंहासन पर विराजमान भगवान श्रीजगन्नाथ। साथ में बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की मनोहारी छवि श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रही थी। ऐसा ही अलौकिक और भक्तिमय दृश्य बुधवार को कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा महोत्सव के तहत आयोजित छप्पन भोग और दिव्य फूल बंगला में देखने को मिला। श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत शहर के इस्कॉन मंदिर में छप्पन भोग और भव्य फूल बंगला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ, बहन सुभद्रा औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.