Agra News: चेक बाउंस के आरोप में ऑटो मोबाइल संचालक तलब
आगरा, जुलाई 24 -- Agra News: 35 लाख रुपये के चेक बाउंस के मामले में आरोपित मैसर्स शीतला ऑटो मोबाइल भोगांव मैनपुरी के संचालक नीरज कुमार को अदालत ने तलब किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहित कुमार प्रसाद ने आरोपित को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। विराट आशियाना थाना शाहगंज निवासी मोहन सिंह मुकंद ने अधिवक्ता प्रवेश सोलंकी के माध्यम से अदालत में चेक डिसऑनर का मुकदमा दायर किया है। वर्ष 2022 में विपक्षी ने व्यापार के लिए 25 लाख रुपये उधार लिए थे। छह अक्तूबर 25 को 35 लाख रुपये का चेक दिया जो बैंक में डिसऑनर हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.