आगरा, जुलाई 9 -- Agra News: एसी खरीद कर दिया चेक बाउंस के मामले में आरोपित विनोद कुमार के कोर्ट में हाजिर न होने पर अदालत ने नाराजगी जताई है। एसीजेएम अनुभव सिंह ने आरोपित के विरुद्ध वारंट जारी कर उसको गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर कराने के थानाध्यक्ष शाहगंज को आदेश दिए हैं। आरोपित ने मैसर्स सम्राट इलेक्ट्रॉनिक्स धाकरान चौराहे से 22 मार्च 24 को डेढ़ टन का एलजी कंपनी का 41200 रुपये का एसी खरीदा था। पांच हजार रुपये का भुगतान कर बाकी राशि का चेक दिया था। चेक बैंक में बाउंस हो गया। वादी ने अधिवक्ता उमेश चंद वर्मा के माध्यम से मुकदमा दायर किया। यह भी पढ़ें- 20 लाख के चेक बाउंस में दोषसिद्धि बरकरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...