Agra News: चार दिन बंद रहेगा भांडई-आगरा कैंट के बीच रेल फाटक
आगरा, जुलाई 27 -- Agra News: भांडई-आगरा कैंट सेक्शन में रेल फाटक सं. 489 पर ट्रैक का अनुरक्षण कार्य होना है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि फाटक पर अनुरक्षण का काम ट्रैफिक रोके बिना संभव नहीं है। रेलवे ने काम के लिए फाटक को 28 जुलाई की सुबह 7 बजे से 31 जुलाई की शाम 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। चार दिन गेट बंद रहने के दौरान सड़क यातायात को वैकल्पिक मार्ग रेल फाटक सं. 488 से (भांडई गांव) से गुजारने की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पेज 3: डिफेंस एक्सपो पर मॉकड्रिल, पांच दिन ट्रैफिक बदला रहेगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.