Agra News: चलती ट्रेन में डंडा मारकर मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: चलती ट्रेन में डंडा मारकर रेल यात्रियों से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को जीआरपी थाना पुलिस ने कासगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से गत दिवस छीने गए एक मोबाइल समेत कुल दस मोबाइल बरामद किए गए हैं, जो कि आरोपियों ने इसी तरह से से छीने थे। बरामद मोबाइलों की कीमत एक लाख 80 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की है। जीआरपी पुलिस के मुताबिक गत सात अक्तूबर को बबलू पुत्र राजकुमार निवासी हयातपुर माफी थाना मारहरा एटा ने थाना जीआरपी को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई लकी बुधवार को मथुरा से मारहरा जा रहा था। रेलवे स्टेशन सिकंदराराऊ से मारहरा की ओर आते समय रेलवे ट्रैक किनारे खड़े दो लड़कों ने डंडा मारकर उनके भाई के हाथ से मोबाइल छीन लिया और भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.