आगरा, जुलाई 8 -- Agra News: पार्टी हाईकमान के निर्देश पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में सदबुद्धि पद यात्रा निकाली। पद यात्रा के माध्यम से कांग्रेसजनों ने चढ़ावा चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सदबुद्धि पद यात्रा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में निकाली गई। पदयात्रा का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नदरई गेट से हुआ। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी नदरई गेट, बारहद्वारी और सोरों गेट होते हुए माँ चामुंडा मंदिर पहुंचे, जहां यात्रा का समापन किया गया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था पर चोट है। यह भी ...