Agra News: घायल महिला को राहवीर बन गए एसडीएम, भर्ती कराई
आगरा, जुलाई 15 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र में एटा रोड पर दुर्घटना में घायल हुए महिला को यहां से गुजर रहे एसडीएम ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार एटा रोड स्थित बढ़ारी वैश्य के पास पीपल के पेड़ की एक बड़ी डाल अचानक टूट गिरी। डाल की चपेट में आकर सड़क से गुजर रहे बाइक सवार दंपति घायल हो गए। महिला को गंभीर चोट आईं। महिला को उपचार की जरूरत थी, लेकिन कोई साधन नहीं मिल रहा था। इसके बाद महिला के पति ने सड़क से गुजर रहे एसडीएम के काफिले को रुकने का इशारा किया। इसके बाद गाड़ी रुकीं और एसडीएम सदर मोहम्मद नासिर गाड़ी से नीचे उतरकर आए, पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी से ही घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला कुमकुम यादव पत्नी आकाश यादव निवासी नौगांव, थाना गंगीरी, जनपद अलीगढ़ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.