आगरा, जुलाई 18 -- Agra News: कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला लक्ष्मण उर्फ नगला मोड में शुक्रवार को एक युवती का शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को नगला लक्ष्मण उर्फ नगला मोड गांव में युवती की मौत की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। मृतका की शिनाख्त 17 वर्षीय कल्पना पुत्री फूल सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती मानसिक रूप से परेशान थी, लेकिन उसे परिजनों को कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को मौका मिलते ही उसने कमरे के लेंटर में लगे कुंदे में फांसी का फंदा बना लिया और फांसी लगा ली...