आगरा, अगस्त 18 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कालोनी में सोमवार की शाम एक युवक घर में ही फांसी के फंदे पर लटक गया। जानकारी होने पर परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक सोमवार की देर शाम करीब पौने सात बजे एक युवक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि युवक सौरभ पुत्र राकेश कुमार निवासी दुर्गा कालोनी कासगंज है। उसने घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में चादर से पंखा पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। चिकित्सकों ने युवक का परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...