Agra News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, गोली मारने की धमकी
आगरा, अक्टूबर 5 -- Agra News: सदर क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नगला कली निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बहन मंजू देवी एक अक्तूबर की शाम काम से घर लौटी थीं। आरोप है कि पड़ोसी प्रमोद, रवि और अजय ने पहले गाली गलौज की और विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की। शोर सुनकर अन्य पड़ोसियों ने आकर बचाया। आरोपित भागते समय थाने जाने पर गोली मारने की धमकी देकर चले गए ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.