आगरा, अक्टूबर 4 -- Agra News: विकासखंड फतेहाबाद के गांव कृपालपुरा में शॉर्ट सर्किट से सचिवालय में आग लग गई। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक सचिवालय में रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्राम पंचायत पलिया कृपाल के प्रधान बंटी कुशवाह ने बताया कि कृपालपुरा में सचिवालय बना हुआ है। शनिवार रात 9.30 बजे करीब शॉर्ट सर्किट के चलते पंचायत घर में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व पंचायत सहायक आकाश कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सचिवालय में रखा कंप्यूटर, प्रिंटर, एलईडी, कैमरा की डीबीआर तथा टेबल- कुर्सी जलकर राख हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...