आगरा, अक्टूबर 2 -- Agra News: भारत विकास परिषद् संपर्क शाखा की ओर से गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन गौशाला में किया गया। अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को सेवा, करुणा और आस्था का प्रतीक माना गया है। गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि जीवों के प्रति संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। सचिव नितिन गुप्ता व कोषाध्यक्ष अलोक गुप्ता ने बताया कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार गौसेवा एवं जरूरतमंद पशुओं की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। गौ सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को गाय माता के प्रति जागरूक करना और गोवंश की देखभाल में सहयोग देना है। संस्था के सदस्यों ने गौशाला में पहुंचकर गोसेवा की और गायों को हरा चारा, भूसा, गुड़ एवं अन्य पौष्टिक आहार खिलाया। इस अवसर पर देव...