Agra News: गैस रिफलिंग का भंडाफोड़, 13 सिलेंडर समेत उपकरण जब्त
आगरा, जुलाई 11 -- Agra News: ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित रोशन नगर में घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग का मामला सामने आया है। डायल 112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस और खाद्य एवं रसद विभाग की संयुक्त टीम ने गली नंबर एक स्थित एक मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कमरे से नौ घरेलू और चार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त लोहे की बांसुरी, इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा पांच रेगुलेटर बरामद किए गए। मौके पर मौजूद महिला निशा ने पूछताछ में लिखित बयान देते हुए बताया कि उसके पति शिव कुमार बाजार से ब्लैक में गैस सिलेंडर खरीदकर उनकी अवैध रिफिलिंग करते थे और अधिक कीमत पर बेचते थे। बरामद सिलेंडरों और उपकरणों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किया जा सका। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सत्यप्रकाश शाक्य की तहरीर पर शिव कुमार, निशा निवासी रोशन नगर ताजग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.