आगरा, अक्टूबर 19 -- Agra News: आगरा रेल मंडल ने रेलवे परिसंपत्तियों के बेहतर व्यावसायिक उपयोग एवं गैर-किराया राजस्व को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अप्रैल से सितंबर तक गैर-किराया राजस्व से Rs.283.10 लाख की आय आगरा रेल मंडल ने अर्जित की है। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में अर्जित Rs.204.42 लाख की तुलना में यह 38.49 प्रतिशत अधिक है। राजस्व में वृद्धि विभिन्न स्टेशनों पर खाद्य वेंडिंग, रेल कोच रेस्टोरेंट, वर्चुअल ब्रांड प्रमोशनल कियोस्क तथा व्यावसायिक विज्ञापन से संबंधित अनुबंध आवंटित से हुई है। आगरा कैंट के सर्कुलेटिंग एरिया में Rs.75.78 लाख प्रतिवर्ष तथा ईदगाह स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में Rs.22.12 लाख प्रतिवर्ष की दर से पांच वर्षों के लिए खाद्य वेंडिंग एरिया आवंटित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...