आगरा, सितम्बर 9 -- Agra News: ढोलना थाना पुलिस ने सोरों कोतवाली में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मामले में नामजद आरोपी की चार लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर ढोलना पुलिस ने सीओ आंचल चौहान के नेतृत्व में जब्तीकरण की कार्रवाई की। ढोलना इंस्पेक्टर अवधेश भदौरिया ने बताया कि सोरों कोतवाली में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मामले में नामजद आरोपी की संपत्ति जब्त करने के आदेश जिला मजिस्ट्रेट ने दिए। आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने सीओ आंचल चौहान के नेतृत्व में आरोपी अजब सिंह पुत्र राम भरोसे निवासी रजपुरा थाना नया गांव जनपद एटा की पत्नी के नाम अर्जित की गई संपत्ति एक ट्रैक्टर व एक बाइक जब्त की। जब्त की गई संपत्ति की कीमत चार लाख रुपये है। यह संपत्ति आरोपी ने अवैध क्रिया कलापों से अर्जित किए गए धन से अपनी पत्नी के नाम क्रय की थी। पुलिस न...