Agra News: गूगल पर सीमेंट कंपनी का नंबर खोजा, एक लाख की चपत
आगरा, अगस्त 10 -- Agra News: सीमेंट मंगाने के लिए गूगल पर नंबर तलाशना सिकंदरा क्षेत्र निवासी कारोबारी को महंगा पड़ गया। साइबर अपराधियों ने खुद को कंपनी का एरिया सेल्स मैनेजर बताकर कारोबारी को झांसे में लिया। 101500 रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर करा लिए। आरोपितों ने दोबारा 71 हजार रुपये की मांग की तो पीड़ित को शक हुआ। साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराकर पुलिस को तहरीर दी है। सिकंदरा थाना क्षेत्र के गणपति क्लासिक निवासी राजेश सोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्हें झांसी की साइट पर सीमेंट की 350 बोरी चाहिए थी। उन्होंने गूगल पर कंपनी का मोबाइल नंबर खोजा। वहां मिले नंबर पर संपर्क किया। फोन उठाने वाले ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया और एरिया सेल्स मैनेजर से बात कराने की बात कही। पीड़ित के अनुसार करीब आधे घंटे बाद एक नंबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.