आगरा, सितम्बर 28 -- Agra News: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महासभा की ओर से तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2, 3 और 4 अक्तूबर को बीएसएनएल ग्राउंड, तारघर चौराहा पर आयोजित किया जाएगा। इसमें आगरा और आसपास के विभिन्न जिलों से पांच हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। महोत्सव में गुरु रविदास के जीवन, व्यक्तित्व और सामाजिक समरसता के संदेश से जुड़े कार्यक्रमों के साथ सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां होंगी। महोत्सव के आमंत्रण पत्र और कैलेंडर का विमोचन सोमवार को संजय प्लेस स्थित होटल में हुआ। अध्यक्ष रमेश कर्दम ने बताया कि 2 अक्तूबर को अखिल भारतीय समरसता प्रमुख रवि तिलकोते और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी समरसता सम्मेलन और गुरु रविदास के जीवन एवं व्यक्तित्व पर...