आगरा, अक्टूबर 29 -- Agra News: वजीरपुरा (हरीपर्वत) स्थित गिहारा बस्ती में दिल्ली पुलिस को दबिश महंगी पड़ गई। लूट के दो आरोपियों को भीड़ ने पुलिस की अभिरक्षा से छुड़ाकर भगा दिया। पुलिस पर पथराव हुआ। पुलिस कर्मियों की वर्दी फट गई। पुलिस के लेने के देने पड़ गए। दिल्ली पुलिस ने दबिश से पहले लोकल हरीपर्वत पुलिस को साथ नहीं लिया था। इसी का खामियाजा भुगतना पड़ा। इस संबंध में हरीपर्वत थाने में तीन महिलाओं पर मुकदमा लिखाया गया है। नई दिल्ली के थाना मंडी में तैनात एसआई सुमित ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गाली-गलौज की धारा के तहत मुकदमा लिखा है। सुमित ने पुलिस को बताया कि उनकी मंगलवार देर रात दबिश देने आई थी। लूट के एक मामले में गिहारा बस्ती निवासी अभिषेक उर्फ जुड़ी व अनिकेत उर्फ कालू को चिह्नित किया गया था। प...