आगरा, अक्टूबर 14 -- Agra News: दुराचार एवं पॉक्सो ऐक्ट के मामले में गवाही देने न आना पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। विशेष न्यायाधीश सोनिका चौधरी ने पुलिसकर्मी रामेश्वर सिंह के वेतन रोकने के पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को आदेश दिए हैं। अदालत में राज्य बनाम लिखेंद्र पाल का थाना सिकंदरा का दुराचार एवं पॉक्सो ऐक्ट का मामला साक्ष्य में लंबित है। इसमें पुलिसकर्मी की गवाही होनी है।वह वर्तमान में लिंक रोड गाजियाबाद में तैनात है। आरोपी के जेल में निरुद्ध होने के कारण ऐसे मामलों में हाईकोर्ट द्वारा शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए है। अदालत ने पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को आदेश दिए कि पुलिस कर्मी को अनिवार्य रूप से 29 अक्तूबर को अदालत में हाजिर कराना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...