आगरा, जुलाई 17 -- Agra News: दुराचार एवं पॉक्सो ऐक्ट के मामले में गवाही देने नहीं आना उपनिरीक्षक को भारी पड़ गया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ऐक्ट सोनिका चौधरी ने उपनिरीक्षक का वेतन रोकने के पुलिस आयुक्त को आदेश दिए। वर्तमान में दरोगा प्रदीप कौशिक थाना एकता में तैनात है। अदालत में थाना अछनेरा से संबंधित राज्य बनाम दुर्गेश का मामला लंबित है। उक्त मामले की विवेचना पूर्व में उपनिरीक्षक प्रदीप कौशिक द्वारा की गई थी। उपनिरीक्षक की गवाही के लिए अदालत में नहीं आने पर एवं उनके अलावा सभी गवाहों की गवाही दर्ज होने के कारण मुकदमे के निस्तारण में अनावश्यक विलंब हो रहा है। अदालत ने पुलिस आयुक्त एवं मुख्य कोषाधिकारी को उपनिरीक्षक का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...