Agra News: गवाही देने से रोकने के लिए महिला के कपड़े फाड़े
आगरा, जुलाई 30 -- Agra News: सदर क्षेत्र में तीन तलाक संबंधी मुकदमे में गवाही से रोकने के लिए महिला को आरोपित ने रोक लिया। मारपीट कर दी, कपड़े तक फाड़ दिए। धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर सदर पुलिस ने शानू उर्फ मुस्तकीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन ने अपने पति शानू के खिलाफ पूर्व में तीन तलाक संबंधी मुकदमा दर्ज कराया। आरोपित जेल गया था। जमानत पर हाल फिलहाल बाहर आया है। पीड़िता का आरोप है घर लौट रही थी तभी रास्ते में शानू ने उसे रोक लिया। विरोध पर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। धमकी दी कि उसके पति ने मुकदमे में गवाही दी तो उसे अंजाम भुगतना होगा। आरोपित ने घटना के करीब एक घंटे बाद शहीद नगर में महिला के पति छोटू को बाहर बुलाकर मारपीट कर दी। लोग इकट्ठा होता देख आरोपित अपहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.