आगरा, अक्टूबर 20 -- Agra News: गंजडुंडवारा। पटियाली विधान सभा क्षेत्र के गंजडुंडवारा में मंगलवार को पीडीए साइकिल यात्रा का स्वागत किया गया। विधानसभा क्षेत्र के निवासी योगेंद्र सिंह जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने योगेंद्र सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा सफल हो और पीडीए का संदेश जनपद के गांव-गांव, आम लोगों तक पहुंचे। यह साइकिल यात्रा सामाजिक न्याय, समानता, आपसी सद्भाव और पीडीए समाज की भागीदारी के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास है। एक महीने की यात्रा पूरी करने के बाद योगेंद्र सिंह लखनऊ पहुंचेंगे, जहां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यात्रा का समापन करेंगे। इस दौरान मुशीर अहमद अंसारी, धर्मवीर शाक्य, पंकज लोधी, राकेश कुमार, शकील अहमद, ...