आगरा, अक्टूबर 3 -- Agra News: नरौरा बैराज से गंगा में छोड़े जा रहे पानी में लगातार हो रही कमी के बाद पटियाली के बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को राहत मिली है। बाढ़ प्रभावित गांवों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गंगा की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई सड़कें व पुलियों भरे पानी की वजह से ग्रामीणों को आवागमन में अभी भी दिक्कतें हो रही हैं। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने ग्रामीणों को जलभराव समाप्त होने के बाद सड़कों की मरम्मत का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को नरौरा बैराज से गंगा में छोड़े जा रहे पानी में 28 हजार क्यूसेक की कमी और आई। जिसके बाद गंगा का जलस्तर 25 सेंटीमीटर कम होने से बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों को राहत मिली है। सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में हुई 36 घंटे बारिश के बाद बाढ़ प्रभाव...