Agra News: खेल प्रतियोगिताओं में रेलकर्मियों ने दिखाया दमखम
आगरा, अगस्त 27 -- Agra News: राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर मध्य रेलवे मंडल द्वारा मेजर ध्यानचंद की स्मृति में 25 से 29 अगस्त तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को हुई प्रतियोगिताओं में रेलकर्मियों और उनके बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने बताया कि खेल महोत्सव में बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस तथा ट्रैक एंड फील्ड की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। रनिंग की 100 व 400 मीटर कर्मचारी वर्ग में जितेंद्र प्रथम रहे। 100 मीटर बालक वर्ग में राज सिंह और बालिका वर्ग में सिद्धी भटनागर विजेता बने। बैडमिंटन में ऑफिसर किड्स (ए-13) बालक वर्ग में अर्श गुप्ता और बालिका वर्ग में राशि बघेल ने पहला स्थान हासिल किया। कर्मचारी किड्स (ए-13) में कन्हैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.