Agra News: खेरिया पुल आज से 90 दिन के लिए बंद
आगरा, अक्टूबर 16 -- Agra News: ईदगाह से सराय ख्वाजा की तरफ जाने वाला खेरिया पुल आज से 90 दिन के लिए बंद हो जाएगा। रेलवे खेरिया मोड़ रेलवे ओवरब्रिज गर्डर बदलने व नवनिर्माण का काम इस दौरान करेगा। सुबह 4 बजे से रेलवे पुल के दोनों छोर पर अवरोध लगाकर यातायात को बंद कर देगा। पुल बंद रहने के दौरान सड़क यातायात को अर्जुन नगर तिराहे से बारहखंभा रेल फाटक संख्या 75 (एलसी-75) से होकर गुजारा जाएगा। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि खेरिया मोड़ रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण 1970 में किया गया था। पुल में लगे 2 स्पॉन की निर्धारित कोडल लाइफ 50 वर्ष पूरी हो चुकी है। इसकी जर्जर अवस्था को देखते हुए नवनिर्माण एवं आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जाना जरूरी है। पुल की संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में किसी संभावित दुर्घटना की आशंका को रोकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.