Agra News: खेरिया आरओबी बंद होने का दुष्प्रभाव, दोपहिया फिसलने से एक घायल
आगरा, अक्टूबर 18 -- Agra News: खेरिया मोड आरओबी को बंद किए जाने के बाद इसके दुष्प्रभाव सामने आने लगे हैं। रेलवे फाटक पर दोपहिया फिसलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसके हाथ में फ्रैक्चर आया है। इससे स्थानीय लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। बारहखंभा रेलवे फाटक पर दोपहिया निकालने के दौरान रविवार को हादसा हो गया। बाइक फिसलने से नगला हातिमा धनौली निवासी दिनेश चंद घायल हो गए। जांच में उनके हाथ में फ्रैक्चर निकला है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरओबी को बंद करने से ऐसा हो रहा है। वैकल्पिक रास्ते भी ठीक नहीं हैं। बारहखंभा रोड पर नए आरओबी निर्माण का काम भी बहुत धीमी रफ्तार पर चल रहा था, इसे भी बंद कर दिया है। सड़क को समतल कराए बिना आवागमन चालू कर दिया है। इससे 5 मिनट का रास्ता तय करने में दो घंटे तक का समय लग रहा है। इससे विशेषकर अर्जुन नगर के लोग सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.