आगरा, सितम्बर 26 -- Agra News: हाल ही में हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका के पदों की भर्ती में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। ये आरोप आवेदन करने वालों पर अधिकारियों को गुमराह कर चयन पाने का लगाया गया है। आवेदिका की शादी हो चुकी है मगर उसने अपना निवास मायका दर्शाया। इस मामले की शिकायत पर्यटन मंत्री से की गई है। वहीं एक अन्य मामले में एक आवेदिका ने अपने पति के स्थान पर अपने ससुर का आय प्रमाण पत्र लगा दिया है। दोनों ही मामलों के जांच के निर्देश दिए गए हैं। बेवर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिकुरी निवासी रुचि सिंह पत्नी भूपेंद्र सिंह ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत की। बताया कि उसने पंचायत के मिनी आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन किया था। सहायिका पद के लिए साधना पत्नी सूर्यप्रताप सिंह निवासी मोहल्ला नई बस्ती वंशीगौहरा मैनपुरी का चयन...