Agra News: क्षमावाणी, वात्सल्य उत्सव में दिखा उत्साह
आगरा, अक्टूबर 1 -- Agra News: श्री सर्वतोभद्र जिनालय ट्रस्ट एवं परिवार तथा सकल जैन समाज, ग्रेटर कमला नगर, आगरा के तत्वावधान में न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर स्थित श्री सर्वतोभद्र जिनालय में प्रथम वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा श्री सर्वतोभद्र जिनालय से शुरू होकर बल्केश्वर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस जिनालय पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पालकी यात्रा का स्वागत किया। जिनालय पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान आदिनाथ का पूजन किया। इसके बाद सौभाग्यशाली भक्तों ने स्वर्ण कलशों से भगवान आदिनाथ का कलशाभिषेक एवं शांतिधारा की। इस मौके पर राजीव जैन, रजत जैन, पंकज जैन, समकित जैन, मनीष जैन, सुरेश जैन, सुमेर पाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.