आगरा, जुलाई 10 -- Agra News: विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर सेवा सप्ताह के तहत बजरंग दल सहावर प्रखंड ने सहावर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के सह जिला संयोजक राज दिवाकर ने किया। इस दौरान वीएचपी जिला मंत्री नवीन सक्सेना, जिला संयोजक गोविंद मेहरे के मार्गदर्शन में लगे शिविर में 53 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम में जिला सह संयोजक राज दिवाकर ने कहा कि सेवा, सुरक्षा और संस्कार के भाव से समाज की सेवा करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। इस दौरान विहिप के प्रखंड अध्यक्ष गेतेश बघेल, प्रखंड संयोजक राघव, नगर संयोजक प्रिंस, प्रखंड सह संयोजक ममतेश, सुरक्षा प्रमुख करण, साहिल वाल्मीकि, अमित साहू, हिमांशु, अर्जुन, अनूप भारद्वाज समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hamir...