Agra News: कैंटर में चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला
आगरा, जुलाई 19 -- Agra News: अछनेरा थाना क्षेत्र के दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल प्लाजा के पास रविवार दोपहर कैंटर चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में वाहन की खिड़की से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। कैंटर मथुरा की ओर से ग्वालियर की तरफ जा रही थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृत कैंटर चालक की पहचान देवेंद्र राठौर (30) पुत्र जीवराम राठौर, निवासी देहट थाना, देहट (ग्वालियर) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक का शव कैंटर की खिड़की से तिरपाल बांधने के रस्से से लटका मिला। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना अछनेरा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चालक ने क्यों आत्महत्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.