आगरा, अगस्त 16 -- Agra News: ग्राम नगला धीर में कूलर ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। परिवार में चीख पुकार मच गई। मामला शनिवार का है धीरपुरा निवासी अवनीश शर्मा (28) वर्ष घर में रखे कूलर को ठीक कर रहा था। अचानक कूलर में करंट आने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अवनीश किसान था। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: एसी ठीक करते समय करंट से युवक की मौत, परिवार में मातम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...