आगरा, सितम्बर 20 -- Agra News: तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कुराबंदी के नाम पर किसानों से अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। ग्राम बनैल निवासी किसान भूप सिंह पुत्र रामचंद्र कश्यप ने शिकायत में कहा है कि खेत की कुराबंदी के नाम पर धनराशि की मांग की जा रही है और कुराबंदी का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Roorki News: दाखिल-खारिज के नाम पर अवैध वसूली के आरोप, अधिवक्ताओं का हंगामा किसान भूप सिंह ने बताया कि अनुसार उसके पास करीब 11 बीघा खेत है। खेत के आधे हिस्से की कुराबंदी के लि...