आगरा, सितम्बर 17 -- Agra News: एत्माद्दौला क्षेत्र की ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-दो में घर के सामने पालतू कुत्ते को शौच करा रही युवती को टोकना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवती ने गाली-गलौज करते हुए बुजुर्ग की डंडे से पिटाई कर दी। इस दौरान युवती के माता-पिता ने भी उसका साथ दिया। पीड़ित गनेशपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोज की तरह सुबह घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली खुशबू कुमारी अपने कुत्ते को लेकर आई और घर के सामने शौच कराने लगी। विरोध करने पर युवती भड़क गई और डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इससे उनके शरीर पर चोटें आईं। गनेशपाल सिंह ने बताया कि उम्र अधिक होने के कारण वह अपना बचाव नहीं कर सके। आरोप है कि युवती के पिता...