आगरा, अगस्त 1 -- Agra News: थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव कीठम में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाना मे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अंकित दीक्षित के अनुसार, गांव में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने ही दूसरे पक्ष के लोगों ने अंकित दीक्षित और उनके पिता के साथ मारपीट कर दी। जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आईं। घटना के बाद अंकित दीक्षित अपने परिवारीजन के साथ थाना अछनेरा पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित का सीएचसी अछनेरा पर मेडिकल कराया है और प्राथ...