आगरा, अक्टूबर 2 -- Agra News: नरौरा बैराज से गंगा में छोड़े जा रहे पानी में कमी आने के बाद नदी किनारे कटान तेज हो गया है। गुरुवार को गंगा ने किसौल-किलौनी क्षेत्र में नदी किनारे बसे गोलमढ़ी आश्रम व मंदिर के निकट कटान तेज कर दिया है। जिससे आश्रम पर रह रहे साधु व संतों में भय व्याप्त है। गंगा का कटान जारी रहा तो आश्रम व मंदिर भी कटान की चपेट में आएगा। नरौरा बैराज से गुरुवार की सुबह 50 हजार क्यूसेक पानी की कमी आई है। गंगा के जलस्तर में कमी आने के साथ ही नदी ने कटान तेज कर दिया है। पटियाली क्षेत्र में स्थित किसौल-किलौनी के गंगा किनारे बने गोलमढ़ी आश्रम व मंदिर के पास नदी ने कटान तेज कर दिया है। मंदिर पर रह रहे साधु व संतों ने कहा कि नदी का कटान इसी गति से जारी रहा तो आश्रम व मंदिर गंगा में समा जाएगा। नरौरा बैराज से गंगा में छोड़े जा रहे पानी म...