आगरा, जुलाई 16 -- Agra News: थाना मलपुरा क्षेत्र से 11 दिन पूर्व लापता किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर गुरुवार को महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं धनौली पुलिस बूथ पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे तक तेज धूप में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने मलपुरा पुलिस, बेटी को खोज कर लाओ के नारे लगाए। लापता किशोरी की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की। महिलाओं का कहना था कि किशोरी तीन जुलाई से लापता है। पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। प्रदर्शन के बाद समाजसेवी आशा सचदेवा ने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि 24 घंटे के भीतर किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए। यदि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रीय लोगों के साथ आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।इधर थाना मलपुरा प्रभारी इंस...