Agra News: कार से कुचलकर स्कूल प्रबंधक की मौत का मुकदमा दर्ज
आगरा, जुलाई 19 -- Agra News: फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जाट में मॉर्निंग वॉक पर निकले स्कूल प्रबंधक को कार ने उड़ा दिया था। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। बीते 16 जुलाई को गांव खेड़ा जाट निवासी राम नारायण पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ओमप्रकाश बाबूजी मॉर्निंग वॉक पर निकलने थे। इस दौरान रंजिशन कार चला रहे अक्कू पुत्र राजेंद्र निवासी रूपवास (भरतपुर) ने उनको कुचल दिया था। कार की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। इलाज के दौरान स्कूल प्रबंधक की मौत हो गई थी।शनिवार देर शाम प्रबंधक के पुत्र आशीष माहुरा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.