Agra News: कार वाले ने नहीं बाइक सवार ने बालिका को छोड़ा था
आगरा, जुलाई 11 -- Agra News: प्रतापनगर (जगदीशपुरा) स्थित डांस एकेडमी से 10 वर्षीय बालिका को कौन लेकर गया था। बालिका के घर पर लाख रुपये की फिरौती का पत्र किसने डाला था। इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। सीसीटीवी देखने पर यह पता चला है कि बालिका को एक बाइक सवार ने ऋषि मार्ग के पास छोड़ा था। वहां से वह पैदल अपने घर तक आई। पूजा सामग्री के व्यापारी की बेटी शुक्रवार की शाम सवा छह बजे डांस एकेडमी गई थी। पिता ने खुद बेटी को एकेडमी के बाहर छोड़ा था। एकेडमी दूसरी मंजिल पर है। पिता ने बेटी को सीढ़ियों के पास जाते देखा था। वापस लौटकर दुकान पर बैठ गए। रात आठ बजे बेटी को लेने गए। बेटी नहीं मिली। एकेडमी में पता चला कि वह नहीं आई थी। पिता घबरा गए। घर आए। घर पर एक पत्र मिला था। जिसमें लाख रुपये की फिरौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.