आगरा, अगस्त 11 -- Agra News: कांवड़ लेने आए तीन श्रद्धालुओं के रेलवे स्टेशन सोरों पर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। चार मोबाइल फोन हुए बरामद किए हैं। ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मंगलवार को थानाध्यक्ष कोमल कुंतल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर चोरी के आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि, रेलवे स्टेशन सोरों पर तीन कांवड़ श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन चोरी किये थे। आरोपी अवनीश उर्फ कंचन को चोरी के चार मोबाइल समेत पकड़ा है। उसने बताया कि, रेलवे स्टेशन सोरों पर बदायूं निवासी तीन श्रद्धालु कावड़ लेने आए थे। उनके मोबाइल चोरी हो गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...