आगरा, जुलाई 20 -- Agra News: जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों ने सोरों के गांव प्रह्लादपुर में जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों व ग्रामीणों से संवाद किया। एआईसीसी के सदस्य मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किसानों, बेरोजगार युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। रविवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान एआईसीसी सदस्य ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसान बढ़ती कृषि लागत, महंगाई और आवश्यक संसाधनों की कमी से परेशान हैं। ग्रामीणों ने आगामी बुवाई के मौसम को देखते हुए सरकारी केंद्रों पर रासायनिक खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: जन चौपाल में सपा ने ...