Agra News: कहासुनी पर घर में घुसकर मारपीट, बच्चों समेत पांच घायल
आगरा, अक्टूबर 4 -- Agra News: जगदीशपुरा क्षेत्र में कलवारी में घर के सामने खड़े युवकों को हटने के लिए कहना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवकों ने अपने घरवालों को बुला लिया और घर में घुसकर परिवार के लोगों से मारपीट कर दी। घटना में बच्चों समेत कई लोगों को चोटें आई हैं। पीड़ित ने सात नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कलवारी निवासी राजेंद्र सिंह के मुताबिक दो अक्तूबर की रात करीब आठ बजे उनके घर के सामने पांच से सात युवक खड़े थे। उन्होंने युवकों से वहां से हटने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर युवकों ने अपने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद आरोपित घर में घुस आए और राजेंद्र सिंह व उनके बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घर में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। तहरीर में नंदू, हेमंत, गुलाब सिंह, भीम प्रकाश, डौली समेत अन्य के साथ मारपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.