आगरा, अगस्त 22 -- Agra News: सहावर के गांव फरौली मे स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का शुक्रवार को एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। फतेहपुर में हुई घटना के बाद शासन के निर्देश पर एडीएम ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया है। शुक्रवार को एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह ने विद्यालय की रसोई, छात्रावास और अन्य परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और छात्राओं के रहने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही एडीएम ने छात्राओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: प्रधानाध्यापक से अभद्रता करने वाले पर केस रसोईघर में स्वच्छता का व...